Tuesday, January 2, 2018

planning for the weight loss programme

क्या आप अपना वजन कम करना चाहते है 
क्या आप भी चाहते है छरहरी काया 
क्या आप भी  बनना चाहते है किसी भी  पार्टी की शान

10 दिन में दस किलों वजन कम किजिए बिना ड़ाइट के बिना किसी मेहनत के 

इसको खाते ही रातो रात आपके पेट की चर्बी गायब 
एक दिन में 2 किलो वजन कम किजिए 
इसको नहीं पीया तो कुछ नहीं पीया एक रात में 3 इंच तक कम किजिए 

बढते हुए वजन से पाइये एक हफ्ते में छुटकारा 
...
....
.....
....
और भी ना जाने क्या क्या आप  हर रोज youtube पर  फेसबुक पर   गुगल पर पढ़ते होंगे और देखते होंगे  और बस दिल में यहीं ख्याल आता होगा कि बस ये नुस्खा अपना लूं या ये मेडिसिन ले लूं और लाइफ की सबसे बड़ी मुसीबत से छुटकारा मिल जाएगा 
 सोते जागते दिल में बस यहीं ख्याल कल तो पक्का मैं ये ऑर्डर कर ही दूंगी...बस एक हफ्ते में मेरा फिगर एक दम दीपिका  अनुष्का जैसा हो जाएगा.... 

सच्ची सच्ची दिल से एक बात बोलूं मैं भी आपके जैसे ही सोचती थी... और लगता था मेरे लाइफ की सारी मुसीबत का बस यही एक हल है... मैं अपने वजन से रातों रात छुटकारा पा लूंगी लेकिन boss  अगर ये सब सच होता तो मैं या आप आसानी से एक दिन में ही पतले हो जाते....
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो आपको ढेर सारे वेट लॉस मेडिसिन, घटिया सा उबला हुआ खाना, दिमागी तौर पर ढेर सारा तनाव,करने कि बिल्कुल जरूरत नहीं है....

जरूरत क्या है सिर्फ एक सोच कि फोकस करने की मैं आपसे अपना अनुभव शेयर कर रही हूं... और हो सकता है कि आपको मेरी बात सुनकर हंसी आएंं लेकिन मेरी लाइफ में जो भी चेंज आया है इसी वजह से आया है.... काफी लोगो ने मुझसे पूंछा क्या किया है तूने हमे भी बताओं....कौन सा रूटीन फालो किया.. या क्या डाइट लिया......तो मैने सोचा क्यों ना मैं ये सब आपके साथ भी शेयर करूं क्या पता मेरे जैसी आप भी सोच रखते हो... और आपके लिए ये फायदेमंद साबित हो तो चलिए अब ज्यादा बात नहीं करूंगी मुद्दे पर आती हूं

1-अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो सबसे अपना सारा मेेडिकल चेकअप कराइय़े.... जैसे थायराडड , शुगर कैलोस्ट्रा, विटामिन b12 विटामिन D etc. इसकी रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर को दिखाइये.. अगर इनमें से कुछ भी आपका नार्मल नहीं होता है तो  मेडिसिन लिजिए.....


क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि हमें अपने वजन  बढ़ने की सही वजह पता  नहीं  होती.. ऐसे में ये टेस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित होते है.... 

2- अब अपना वजन चेक किजिए... आपकी हाइट के हिसाब से चेक किजिए कि कितना वजन आपका ज्यादा है....लेकिन इससे भी जरूरी बात  वेट देख कर घबराना बिल्कुल नहीं है....क्योकि एक बार अगर आपका दिमाग वेट देखकर डर गया  तो आप अपने सफर के पहले कदम पर ही हार जाएंगे... इसिलए अपना हौसला बनाएं रखिए... और अपना वजन अपने मोबाइल के किसी भी हेल्थ ऐप में नोट कर लिजिए... 

3- आपको आपका टारगेट मिल गया है.. मान लिजिए आपको 15 कुिलो वजन कम करना है.... इतना जान लिजिए.. ये 15 किलों किसी भी हाल में 10 दिन में या फिर 1 महिने में कम नहीं होने वाला.. इसलिए अपने दिमाग को समझा दिजिए कि भाई ये कम होगा लेकिन धीरे धीरे तू अपना हैौसला बना कर रख... 
आप कहेंगे क्या पागलों वाली बाते कर रही है तूलिका अरे मैं आपको वो बता रही हूं जो मैने किया है खुद के साथ और परिणाम आपके समाने है.... 

4- अब सबसे जरूरी काम आपको जो भी पंसद है खाने में उसकी लिस्ट बना लिजिए...अपने मोबाइल में और बिना वक्त गवाएं उन चीजो को या तो खुद पकाइए या फिर मार्केट से मंगा कर खाइये लेकिन याद रखिए आपको इस दौरान भी अपने दिमाग को यही समझाना है कि आज जो भी  तेरी पंसद का है वो सब मैं खिला रही हूं.. और अगले 10-15 दिन तम तुझे इनमें से कुछ भी ना मिलने वाला... अपने फेवरेट खाने को आराम से महसूस करते हुए खाइएं....आपको ऐसा लगना चाहिए कि आज के दिन आप सबसे ज्यादा खुश है.... और खुद को आप पार्टी दे रही है....

5-अब जो मैं बोलने जा रही हूं शायद फिर से आप हंसने लगे... लेकिन  हमारे दिमाग को ना एक टारगेट की जरूरत होती है जैसे हमें इसी टाइम पर ऑफिस पहुंचना है या फिर.. पार्टी में जाना है या फिर उस दिन ये ड्रेस पहननी है औऱ हर हाल में खरीदना है.. वैसे ही वेट लॉस प्रोग्राम को शुरु करने से पहले अपने दिमाग को अपने दिल से मिलाइए...और तय किजिए कि आप दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार किससे करते है या फिर सबसे ज्यादा नफरत किससे करते है दोनो ही सूरत में आपका दिमाग तेजी से ऐक्टिव हो जाएगा..  पल भर में ही आप जान जाएंगे की आप किससे सबसे ज्यादा प्यार करते है अगर  आपका प्यार आपके साथ नहीं रहता है तो इससे बढ़िया और कोई वजह हो ही नहीं सकती क्योंकि दिल तो अपने प्यार के लिए कुछ  भी कर गुजरता है फिर ये वजन क्या चीज़ है....लेकिन अगर आपका प्यार आपके साथ ही रहता है तब दोबारा से अपने दिमाग को सर्च करने दिजिए.. कि आप किससे सबसे ज्यादा नफरत करते है....कसम से इस काम में आपको पल भर भी नहीं लगेगा... बस जैसे ही वो शख्स आपको याद आएगा उसकी कड़वी और तंज कसती बाते आपको पहले याद आ जाएंगी... और यहीं वो हथियार है जो आपको इस जंग में जीत हासिल कराएगी....  प्यार हो या नफरत दोनो ही सूरत में खुद को बेहतर साबित करने की  जिद आपको अपने अंदर पैदा करनी होगी....नहीं तो आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाएंगे.. वजह साफ है... ये इतना बोरिंग टास्क होता है कि दिमाग अगर कहीं व्यस्त नहीं रहेगा तो बहुत जल्द ही आप इस सफर को बीच में ही छोड़ देंगे या पिर कोई ना कोई ऐसी वजह पैदा हो जायेगी जिसकी वजह से आप इससे किनारे हो जाएंगे....

6-  अब ...अपना फोन उठाइए.. और फोनबुक में चेक किजिए... आखिर ऐसा कौन सा शख्स है जो आपके दिल के बेहद करीब है... आपके लिए किसी भी वक्त अपने आपको फ्री  रख सकता है...आप उससे कोई भी बात कर सकते है... उसको फोन करने से पहले आपको ये ना सोचना पड़े कि कहीं वो बीजी ना हो...ऐसा दोस्त सबकी जिंदगी में होता ही होता है या फिर घर का कोई भी  सदस्य जिससे आप आराम से बात कर सकते है लेकिन फोन पर.... यहां पर एक बात का ध्यान रखना है कि वो शख्स आपका प्यार बिल्कुल नहीं होना चाहिए नहीं तो आपका सारा फोकस उसकी मीठी बातो पर चला जाएगा... और आप अपना टास्क छोड़कर एक जगह कोने में बैठकर चिट चैट करने लगेंगे.... इसिलए इस सफर के लिए कोई ना कोई दोस्त ही होना चाहिए.... क्योंकि दुनिया में दोस्त ही सबसे बड़े वाले कमीने होते है जो आपको बीच बीच में याद दिलाते रहेंगे कि आप अपने टारगेट से काफी दूर है या फिर दोस्त ही वो शख्स होता है जो आपको कभी थकने नहीं देगा.. आपका हौसला बनाए रखेगा..
7- अंत में  सबसे जरूरी बात इसके बिना आप अपना वजन कम कर ही नहीं सकते.... जी हां परिवार के सपोर्ट के बिना आप अपना वजन कभी कम नहीं कर सकते... मेरे केस में तो ऐसा ही हुआ मुझे मेरे husband और बेटे ने इतना ज्यादा अगर सपोर्ट नहीं किया  होता तो मैं आज ये सब ना लिख पाती... इसलिए बोल रही हूं जब आप अपना वेट ल़ॉस करने का प्लान करें तो.. अपने घर में सबसे बात करें और यकीन मानिए घर वालो के सपोर्ट से आपका हौैसला बना रहेगा.. और आपके प्लान के हिसाब वो सब अपना रूटीन बना लेंगे.... क्योंकि जो भी आपको सबसे ज्यादा प्यार आपके परिवार वाले करते है तो  फिर भला इस जंग में वो आपका साथ क्यों नहीं देंगे 


8-इतनी सारी तैयारी के बाद  आपको अब एक काम और करना है.. एक कैलोरी काउंटर ऐप अपने  मोबाइल में डाउनलोड किजिए....और पूरे दिन जो भी आप खाते है या पीते है उसको नोट करते चलिए....  दिन के अंत में आपके सामने होगा.. वो सारा डाटा कि आप पूरे दिन में कितना कैलोरी  ले चुके है और इसमें से कितना हेल्दी था औऱ कितना जंक फूड था....


अब अगली सुबह आपके रुटीन के अलावा आपका प्यार या आपका दुश्मन हर वक्त आपके दिमाग  में हो इसलिए उसको जरूर याद किजिए और जब भी वक्त मिले अपने दोस्त को फोन लगाइए.. और निकल जाइए walk  करने.... और वो वॉक आराम आराम से नहीं होनी चाहिए... बल्की तेज तेज आपका एवरेज 1 घंटे में कम से कम 6 किलोमीटर का होना चाहिए....फिलहाल आज के लिए इतना ही.... 
ये सारी बाते मैने अपने ऊपर लागू की है तभी आपसे शेयर कर रही हूं.... 
सबकी लाइफ स्टाइल और रूटीान अलग अलग होते है  जानती हूं मैं लेकिन सबके अंदर इन मुद्दो को लेकर एक जैसी ही सोच होती है और  मेरा मानना है सारा खेल दिमाग का होता है शरीर तो सिर्फ एक मशीन है असल मदरबोर्ड आपका दिमाग होता है.. इसलिए वजन कम करने के लिए अपने दिमाग के साथ आपको खेलना ही होगा... तभी आपका शरीर आपके काबू में आएगा.... 


बाकी बाते अगले पोस्ट में करूंगी